जीवन बदलती ऋतुओं का दर्पण है, जहाँ प्रत्येक क्षण अपनी विशिष्ट छवि और रंगों में निखरता है l कभी बसंत की मुस्कान से खिला हुआ, तों कभी शरद की शीतल पवन के झोंको में बिखरा हुआ l कभी ग्रीष्म की तपन में झुलझता हुआ, तों कभी पतझड़ की निरवता में अधूरेपन का अनुभव करता हुआ l फिर होता है वर्षा ऋतू का आगमन -अपने निर्मल जल से हर भ्रम को उलझा कर, हर निश्चितता को अपने वेग में बहा ले जाती है l इन बदलते रंगों और ज्वार भाटों के मध्य, जीवन अपनी शाश्वत धारा में स्थिर और अटल बना रहता है l हमारे निर्णय जीवन के दिशासूचक होते है -या तों मार्गदर्शक बनकर हमें सही दिशा दिखाते है, या फिर हमें पथभ्रष्ट कर विनाश का कारण बनते है, वही करुणा, विनम्रता, संयम और प्रेम से प्रेरित निर्णय हमें धर्म के आलोकित पथ पर अग्रसर करते है, जिससे हम अपने जीवन और जगत को प्रकाश से आलोकित करते है l कुछ लोग मुरझाए हुए वृक्ष की भांति अपने भाग्य को असफल मान लेते है, तों कुछ बसंत की प्रतीक्षा में अपनी आशाओं को जीवित रखते है l जीवन वास्तव में एक सतत संघर्ष है -चेतना और विस्मृति, अच्छाई और बुराई के मध्य l भले ही अच्छाई निराशा की छाया में डगमगाए, परंतु अंततः विजय सदैव अच्छाई की होती है l इस संघर्ष की तपीश में, ह्रदय क&
ThriftBooks sells millions of used books at the lowest everyday prices. We personally assess every book's quality and offer rare, out-of-print treasures. We deliver the joy of reading in recyclable packaging with free standard shipping on US orders over $20. ThriftBooks.com. Read more. Spend less.