"वृद्धावस्था लोगों की सोच से कहीं अधिक एक चुनाव का मामला है।" डॉ. दीपक चोपड़ा उन गिने-चुने लोगों में से हैं, जो हमें यह बात बेहतर तरीके से समझा सकते हैं कि आयु बढ़ने की प्रक्रिया को आकार देना हमारे वश में है। मन-शरीर चिकित्सा के क्षेत्र में एक विश्व-स्तरीय अग्रणी, वे इस बात को समझाने के लिए प्रसिद्ध हैं कि हमारे लिए हमारा दृष्टिकोण किस तरह हमारे वृद्ध होने के तरीके को बदल सकता है। शोध का यह रोमांचक और क्रांतिकारी क्षेत्र आधुनिक क्वांटम भौतिकी की खोजों का भी समर्थन पाता रहा है। दुनियाभर में एक बहुचर्चित बेस्टसेलर, एजलेस बॉडी, टाइमलेस माइंड स्पष्ट सिद्धांतों, केस स्टडीज़ और व्यावहारिक अभ्यासों को जोड़ती है, ताकि यह दिखाया जा सके कि मन-शरीर प्रक्रियाओं में एक आंतरिक बुद्धिमत्ता छिपी है और रोग तथा वृद्धावस्था का बड़ा कारण हमारे आत्म-ज्ञान में उपस्थित अंतराल हैं। इस आत्म-ज्ञान में वृद्धि करते हुए हम समय को 'मेटाबोलाइज़' करने के सरल, किंतु प्रभावी तरीके सीख सकते हैं और अपनी असीम संभावनाओं को प्राप्त कर सकते हैं।
ThriftBooks sells millions of used books at the lowest everyday prices. We personally assess every book's quality and offer rare, out-of-print treasures. We deliver the joy of reading in recyclable packaging with free standard shipping on US orders over $15. ThriftBooks.com. Read more. Spend less.