परमहंस सिंह एक आदरणीय योग प्रशिक्षक हैं, जिनके पास 50 साल का अनुभव है और जो आज 92 साल की उम्र में भी योग को अपना जीवन मानते हैं। इस किताब के द्वारा, वे अपने जीवन में प्रयोगिक नियोगिक काम और लंबी उम्र के नुस्खे पाठकों के साथ साझा करना चाहते हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनका निरोगी लंबा जीवन इसी योग साधना के नियम और संकल्प के कारण है। इस किताब के द्वारा, वे पाठकों को यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि योग युक्त आचरण से आप कैसे निरोगी और लंबी आयु प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ लिखे गए सभी नुस्खे श्री परमहंस जी के जीवनशैली में स्वयं सिद्ध और जीवित किए हुए हैं। पढ़ने वालों से अपेक्षा है कि इस सहज योग नियम के ज्ञान का उत्तम उपयोग करें और अपने जीवन को रोग से दूर और काम की ओर बढ़ाएं।