लेखकीय
मैं एक कवि नहीं हूँ न ही कोई व्यवसाइक लेखक मेरा हिंदी और अंग्रेजी भाषा ज्ञान का स्तर भी बहुत अच्छा नहीं मैंने इन कविताओं के माध्यम से जीवन के पल प्रस्तुत करने का प्रयास किया है मैं इन्हे यादगार नहीं कह सकता क्यूंकि यादगार जीवन की कहानी से जुडी होती है लेकिन मेरी कविता मेरी जीवन यात्रा के मूड्स और कल्पनाओं के आधार पर है जीवन कथा कदापि नहीं कही जा सकती मेरी अधिकांश जीवन पथ पर लिखी कवितायेँ करुणा रस से प्रेरित हैं मेरा यह मानना है की हर एक को आकाँक्षाओं अनूरूप फल प्राप्त नहीं होता हमें अपना भूतकाल जैसा भी हो को, अपना भाग्य, मान लेना चाहिए हम सब जीवन में अकेले हैं हमें खुद को अपनी नजर से देखना चाहिए अगर हम खुद को दूसरों के नजरिये से देखेंगे तो हम दुःख भरा जीवन व्यतीत करेंगे अच्छे वैवाहिक सम्बंद जीवन में गरिमा लाते हैं और दो आत्माओं को करीब लाते हैं धोखा एक बेवफाई का कृत्य है जो हमें शत्रु और दुखद क्षणों के करीब लाता है अगर हम दूसरों को ख़ुशी देंगे तो हमें ख़ुशी प्राप्त होगी