"गहन शोध पर आधारित ये किताब अत्यधिक व्यावहारिक है और हर उस व्यक्ति के लिए मूल्यवान साबित हो सकती है, जिसे अपना व्यवहार बदलने में दिलचस्पी हो (यानी ये हम सबके लिए मूल्यवान है)।"
ग्रेचेन रूबिन, न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलर द हैप्पीनेस प्रोजेक्ट की लेखिका
आदत-निर्माण के दुनिया के अग्रणी विशेषज्ञ आपको बता रहे हैं कि कैसे एक छोटी शुरुआत करके आप और अधिक सुखद और स्वस्थ जीवन पा सकते हैं।
मिथकः बदलाव लाना मुश्किल होता है।
सचः अगर आपको व्यवहार संरचना के आसान चरणों की जानकारी हो, तो बदलाव लाना आसान हो जाता है।
बी. जे. फॉग आपका जीवन बदल सकते हैं। वे इंसानी व्यवहार के बारे में हमारी सोच में सचमुच क्रांति ला रहे हैं। बीस वर्षों के शोध और ४०,००० से अधिक लोगों को प्रशिक्षण देने के फॉग के अनुभव पर आधारित ये किताब आदत निर्माण के रहस्य का खुलासा करती है। इसके हर अध्याय में प्रस्तुत क्रांतिकारी खोजों के बारे में जानकर आप अपने जीवन को बदलने के सबसे आसान और प्रमाणित तरीके सीख सकेंगे। फॉग आपको सिखाते हैं कि अपनी असफलताओं पर बुरा महसूस करने के बजाय अपनी सफलताओं पर अच्छा कैसे महसूस करें। चाहे आप अपना वजन घटाना चाहते हों, तनाव कम करना चाहत