About the Book
यह कविताएं मेरे जीवन का सार भी है।
समाज में जो मैंने देखा, जिस विषय ने मुझे आकृष्ट किया, उस पर मैंने कविता लिखने का प्रयास किया।
पारिवारिक जीवन एक मानव के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है इसकी झलक भी आपको इन कविताओं में मिल जाएगी।
ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा और सच्ची आस्था ही मेरा मुख्य कर्म है, एवं मेरी कविताओं का आधार भी है।
आशा करती हूं मेरी कविताएं आप ध्यानपूर्वक पढ़ेंगे, मैंने अपनी कविताओं के अंत को सबसे ज्यादा महत्व दिया है, जो कविता को शीर्षक से जोड़े रखता है।
इतिवदति
About the Author
बाल्यकाल से ही कविता के प्रति मेरी रुचि रही। विद्यार्थी जीवन में मुझे अनेक प्रसिद्ध कवियों की कविताएं कंठस्थ थी।
विवाह के पश्चात गृहस्थी की उलझनों के कारण कुछ समय के लिए मेरी रुचि दब सी गई।
लेकिन जब हमारे गृह निर्माण का कार्य चल रहा था तो मैं एकांत में बैठी कुछ सोच रही थी तब कुछ विचारों ने मेरे हृदय में अंगड़ाई ली और उन विचारों को जब मैंने पन्नों पर लिखा तो कविता "प्रयास" का जन्म हुआ।
यह कविता मैंने 41 वर्ष की आयु में लिखी थी। प्रशंसा मिलने पर मुझे और लिखने का प्रोत्साहन मिला और यही से मेरी कविताएं लिखने की यात्रा प्रारंभ हुई।
Related Subjects
Poetry