Skip to content

Book Overview

नई कहानी के पारम्परिक ढाँचे को लगभग तोडक़र उदय प्रकाश, संजीव और शिवमूर्ति जैसे कथाकारों ने जो नई ज़मीन बनाई, उसे नब्बे के दशक में जिन कथाकारों ने विस्तार और गहराई देने का काम किया, उनमें संजय सहाय भी एक रहे। 1994 में 'हंस' में प्रकाशित अपनी कहानी 'शेषांत' के साथ उन्होंने हिन्दी कथा-साहित्य में जैसे एक नई लकीर खींच दी थी। बेशक, उन्होंने कहानियाँ कम लिखीं। लेकिन जब भी लिखीं, पाठकों को एक नया आस्वाद, एक नया अनुभव दिया। अब लगभग दो दशक बाद उनका यह नया कहानी-संग्रह 'मुलाकात' नए सिरे से याद दिलाता है कि जि़न्दगी की तरह कहानी में भी कितनी परतें हो सकती हैं। यह दरअसल शिल्प का कमाल नहीं, संवेदना की पकड़ है जो कथाकार को यह देखने की क्षमता देती है कि एक मुठभेड़ के भीतर कितनी मुठभेड़ें चलती रहती हैं, कि जब हम दूसरे को मारने निकलते हैं तो पहले कितना खुद को मारते हैं, कि जीवन कितना निरीह और फिर भी कितना मूल्यवान हो सकता है, कि एक पछतावा उम्र-भर किसी का इस तरह पीछा कर सकता है कि वह अपनी देह के खोल से निकलकर उस शख्स को खोजना चाहे जिसके साथ बचपन में कभी उसने अन्याय किया था, कि उसे एहसास हो कि यह अन्याय व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक था और इस वजह से कहीं ज़्यादा मार्मì
Format:
Paperback
Language:
Hindi
ISBN:
9387462382
ISBN13:
9789387462380
Release Date:
April 2018
Publisher:
Rajkamal Prakashan
Length:
104 Pages
Weight:
0.32 lbs.
Dimensions:
0.5″ × 5.0″ × 8.0″
FictionLiterature & Fiction

More by Sanjay Sahay

Customer Reviews

0 customer ratings | 0 reviews
Write a Review

There are currently no reviews. Be the first to review this work.