"रणभूमि में, मैं हूँ नहीं" एक काव्य संग्रह के रूप में प्रस्तुत पुस्तक है, जिसमें लेखक ने कविताओं के माध्यम से अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है। इस पुस्तक का शीर्षक मनुष्य के आंतरिक युद्ध से जुड़ा हुआ है। यह किसी साहित्यिक परंपरा या विशेष उद्देश्य से नहीं लिखी गई, बल्कि मन के भीतर चल रहे संघर्षों की स्वाभाविक अभिव्यक्ति है। यदि आप भी अस्तित्व से जुड़े प्रश्नों में उलझे रहते हैं, तो यह पुस्तक आपके लिए जीवन के गहरे रहस्यों की ओर एक यात्रा का निमंत्रण बन सकती है-एक ऐसी यात्रा जो आपको और अधिक सोचने पर मजबूर कर दे। इस संग्रह में लिखी गई अधिकांश कविताएँ मनुष्य के अस्तित्व से जुड़ी जिज्ञासाओं और उसके आंतरिक संघर्षों को उजागर करती हैं। कुछ कविताओं में प्रकृति की सराहना भी की गई है। इसलिए यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो यह पुस्तक आपको विशेष रूप से आनंद प्रदान करेगी। "रणभूमि में, मैं हूँ नहीं" केवल कविताओं का संग्रह नहीं, बल्कि आत्ममंथन, संवेदना और चेतना की एक गहन अनुभूति है।
ThriftBooks sells millions of used books at the lowest everyday prices. We personally assess every book's quality and offer rare, out-of-print treasures. We deliver the joy of reading in recyclable packaging with free standard shipping on US orders over $15. ThriftBooks.com. Read more. Spend less.