Skip to content
Scan a barcode
Scan
Paperback Queen [Hindi] Book

ISBN: 9395697083

ISBN13: 9789395697088

Queen [Hindi]

नव्या इंदौर के एक प्रतिष्ठित उद्यमी परिवार की बहू है जो अपने खाली समय में उपन्यास लिखती है। जब दो उपन्यास लिखने के बाद भी उसे अपेक्षित सराहना एवं सफलता नहीं मिलती है, तब वह अपने प्रकाशक के सुझाव पर क्षद्म नाम से गहन प्रेम, वासना और कामुकता के रंग में रंगे उपन्यास लिखना आरंभ कर देती है। जहाँ नव्या का वैवाहिक जीवन नीरस और उदासीन है, वहीं उसका लेखन संसार बहुत ही मनोरम और प्रेममय है। क्षद्म नाम से लिखे गए नव्या के उपन्यास खूब सफल होते हैं और साथ ही लोगों में एक उत्सुकता भी जगाते हैं कि इस जादुई कलम की लेखिका आखिर है कौन? नव्या अपने निजी जीवन के दुखों को भूल लेखन कार्य में ही अपनी खुशी ढूंढने लगती है। बस उम्मीद का एक दिया उसके मन में हमेशा जलता रहता है कि काश एक दिन उसका वैवाहिक जीवन पटरी पर आ जाए और उसके लेखन संसार की ही तरह मधुर हो जाए। लेकिन क्या ऐसा हो पाएगा? क्या नव्या की लेखनी ही उसके लिए काल बन जाएगी? क्या नव्या अपने जीवन में आने वाले भूचाल से अपने आप को बचा पाएगी?

Recommended

Format: Paperback

Condition: New

$15.56
Ships within 2-3 days
Save to List

Related Subjects

Fiction Literature & Fiction

Customer Reviews

0 rating
Copyright © 2026 Thriftbooks.com Terms of Use | Privacy Policy | Do Not Sell/Share My Personal Information | Cookie Policy | Cookie Preferences | Accessibility Statement
ThriftBooks® and the ThriftBooks® logo are registered trademarks of Thrift Books Global, LLC
GoDaddy Verified and Secured