19 मार्च 1979 को संयुक्तराज्य अमेरिका की प्रतिनिधि सभा (लोकसभा) और 2 जून 1986 को सीनेट (राज्यसभा) में संसद के कामकाज का सीधा प्रसारण आरंभ हुआ। हालिया अंतरराष्ट्रीय दबंगई के बावजूद संवाद माध्यमों और संसदीय कामकाज की स्वाधीनता में अमेरिका बहुत आगे है। लोकतांत्रिक प्रणाली की दादी कहे जाने वाले ग्रेट ब्रिटेन के दोनों सदनों में यह अवसर ठीक से दिसम्बर 2007 में आया। फ्रांस में 1993 में शुरुआत हुई। भारत 1947 में स्वाधीन हुआ। 20 दिसम्बर 1989 को संसद के केन्द्रीय कक्ष से दोनों सदनों के समक्ष राष्ट्रपति के अभिभाषण का सीधा टीवी प्रसारण हुआ। संसद के कामकाज के सीधे टीवी प्रसारण की स्थिति की पड़ताल के लिए पत्रकार-लेखक प्रकाश दुबे को लोकसभा सचिवालय ने शोधवृत्ति प्रदान की। निर्णायक मंडल नेविश्व में अपने ढंग के अनोखे शोध को महत्वपूर्ण बताया। विस्मय इस बात पर हो सकताहै कि अन्य देशों ने अपने यहां के सीधे प्रसारण की स्थिति का परीक्षण करने पर पहले ध्यान क्यों नहीं दिया?
प्रकाश दुबे ने नागरिकों से बात करने के लिए भारत के हर छोर को छुआ। यनम (पुद्दुचेरी) के मछुआरे,पाकिस्तान सीमा पर तैनात मुनाबाव-बाड़मेर के सुरक्षाकर्मी,बांग्लादेशकी सीमा बनाती नदी में तैरते डौकी