यह पुस्तिका प्रचारकों की सहायता के लिए है, ताकि वे अंतिम संस्कार के उपदेशों में अपने विचार सरल और स्पष्ट रूप से प्रस्तुत कर सकें। जब"जब पास्टर कुछ विषयों को स्पष्ट रूप से नहीं सिखाते, तो उनकी अस्पष्टता लोगों को खालीपन भरने का अवसर देती है। परिणामस्वरूप श्रोता उस स्थान को असत्य और ग़ैर बाइबल विचारों से भर देते हैं, जो परमेश्वर की सच्चाई का स्थान ले लेते हैं। "स्टीफन प्रेयस अपने पासबानी अनुभव और अन्य पास्टरों से हुई चर्चाओं के आधार पर आठ महत्वपूर्ण विषय प्रस्तुत करते हैं। इनमें वे संक्षेप में बताते हैं कि पास्टर को अस्पष्टता से कैसे बचना चाहिए, ताकि वह अनजाने में मसीह और उसमें हमें मिली आशा से लोगों का ध्यान न हटाए। उन्होंने आठ सुन्दर तरीके से तैयार किए गए उपदेश दिए हैं, जो यह दिखाते हैं कि उन्होंने स्वयं कैसे स्पष्टता पाने का प्रयास किया। साथ ही ये उपदेश यह भी बताते हैं कि एक प्रेमपूर्ण और विश्वासयोग्य पास्टर अपने हृदय की दया और नम्रता के साथ सच का प्रचार कैसे कर सकता है।
ThriftBooks sells millions of used books at the lowest everyday prices. We personally assess every book's quality and offer rare, out-of-print treasures. We deliver the joy of reading in recyclable packaging with free standard shipping on US orders over $20. ThriftBooks.com. Read more. Spend less.