जीवन समस्याओं से भरा हुआ है। हम अक्सर उनकी उपेक्षा करते हैं या यह मानकर आँखें मूंद लेते हैं कि वे अपने-आप ही समाप्त हो जाएँगी। वास्तव में ऐसी सोच से समस्याओं को हल करने, कठिन परिस्थितियों को सुलझाने और संभालने में हमारी दुर्बलता प्रतिबिंबित होती है। मनुष्य की सोचने की शक्ति उसकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। हमारे सभी कार्य विचारों से ही शक्ति पाते हैं। यदि विचार सकारात्मक होंगे तो उनसे हमारे मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिनके बल पर हम जीवन की कठिनतम् समस्याओं का भी हल निकाल पाएंगे। इसके विपरीत यदि हम नकारात्मक सोच अपनाते हैं तो समस्याओं का प्रभाव पहले से कहीं अधिक पड़ने लगता है। 'डर' हमें मिलने वाली सफलता में रुकावट का काम करता है। यह हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाने देता। सफलता पाने के लिए 'आत्मविश्वास' और 'सकारात्मकता' अनिवार्य अंग हैं और 'डर' इनका शत्रु है।
ThriftBooks sells millions of used books at the lowest everyday prices. We personally assess every book's quality and offer rare, out-of-print treasures. We deliver the joy of reading in recyclable packaging with free standard shipping on US orders over $20. ThriftBooks.com. Read more. Spend less.