* * शब्दों के सर्वश्रेष्ठ ई-महोत्सव 2014 के स्वतंत्र ई-पुस्तक पुरस्कार प्रतियोगिता की विजेता -सर्वश्रेष्ठ उपन्यास * *
.
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अपने प्रेमी द्वारा छोड़े जाने पर केसेंडरा बरूश व्यथित हो कर अपनी गाड़ी से निकलती है जो अनजाने में दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है और उसकी मृत्यु हो जाती है। बौखलाई केसी का सामना एक आकर्षक से फरिश्ते से होता है जो उसे एहसास दिलाता है कि मृत्यु किसी समस्या का समाधान नहीं होती, और जिंदगी को पूर्ण रूप से जीने के गूढ़ रहस्यों को बताता है।
.
यह एक आधुनिक कल्पित कहानी है, जो जिंदगी के कड़वे सच को उजागर करती है। आर्थिक तंगी, पारिवारिक मनमुटाव, रिश्तों में अपेक्षाएं और उनसे जुड़ी निराशा, मनुष्य जीवन के सारे पहलुओं को बखूबी छूती हुई एक आशा का संचार करती है।
.