" मोक्ष का पथ - युद्ध के बीच भीतर की शांति " (A Life Changing Book) - जीवन की हर परिस्थिति में दीपक समान हैं, यह केवल एक पुस्तक नहीं, यह जीवन के हर संघर्ष, हर सवाल और हर अनसुलझी उलझन का दिव्य उत्तर है। यह वह पथ है जो जन्म से मृत्यु तक के रहस्यों को उजागर करता है, और उस परम सत्य तक ले जाता है जिसे जानना ही मोक्ष है। यह ग्रंथ उन सभी के लिए लिखा गया है-जो थक चुके हैं, जो जीवन के द्वंद्वों में उलझे हैं, जो अंधेरे में हैं और जिन्हें कोई दिशा नहीं मिल रही।
"यह वैश्विक शांति के लिए श्रीमद्भगवद्गीता का वैश्विक संदेश है।"
यह ग्रंथ उनके लिए है-जो निराशा और तनाव में घिरे हैं, जो जीवन की कठिन राहों में अकेले पड़ गए हैं, जो अपने प्रश्नों के उत्तर खोज रहे हैं, जो मृत्यु से भयभीत हैं या जीवन से थके हुए हैं। "मोक्ष का पथ" यह सिखाता है कि मृत्यु कोई अंत नहीं, बल्कि एक परिवर्तन है-और जीवन केवल सांस लेना नहीं, अपितु आत्मा की अनुभूति है। यह पुस्तक कर्म और मोक्ष पर आधारित जीवन बदलने वाली गीता से प्रेरित जीवन दर्शन कराने वाली, प्रेरणात्मक, आत्मज्ञान, आत्मा और मोक्ष पर आधारित हिंदी पुस्तक है ।
इस पवित्र ग्रंथ का संदेश स्पष्ट है "जैसा कर्म करोगे, वैसा ही अंत पाओगे।"
यह पुस्तक हर आ