सपनों की उड़ान की कोई उम्र नहीं होती यह पुस्तक इसी विचार को साकार करती है। यह उन महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो मान चुकी हैं कि "अब" कुछ नया करना संभव नहीं। यह किताब आपको सिखाती है कि जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे सपनों को फिर से पंख कैसे दिए जाएं और आत्मविश्वास के साथ उन्हें पूरा कैसे किया जाए। अगर आपके पास सपने देखने की हिम्मत और उन्हें साकार करने का संकल्प है, तो यह पुस्तक आपको नई दिशा और नया जोश देगी।राधा भट्टड़, एक प्रेरणादायक महिला, जिन्होंने लंबे अंतराल के बाद फिर से सीखने की शुरुआत की और अपने अनुभव से खुद के साथ दूसरों को भी प्रेरित किया। उन्होंने अपनी जिंदगी के खास पलों और सीख को इस किताब में समेटा है, जो उनकी लगन और जल्दी फैसले लेने की सोच को दर्शाती है। उनका उद्देश्य बहुत साफ है- लोगों को उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना।
ThriftBooks sells millions of used books at the lowest everyday prices. We personally assess every book's quality and offer rare, out-of-print treasures. We deliver the joy of reading in recyclable packaging with free standard shipping on US orders over $20. ThriftBooks.com. Read more. Spend less.